कहा कि रेलवे गुमटी बंद रहने से आम जनता की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने बिहार सरकार और रेलवे विभाग से अविलंब पहल करते हुए गुमटी को जल्द चालू कराने की मांग की.
रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों की बढ़ी परेशानी, सरकार व रेलवे से तत्काल कार्रवाई की मांग
- पूर्व सैनिकों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लंबे समय से बंद पड़ी इटाढ़ी रेलवे गुमटी को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है. बुधवार को बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट की जिला इकाई ने गुमटी के समीप प्रदर्शन कर जल्द आवागमन बहाल करने की मांग उठाई. प्रदर्शन में शामिल पूर्व सैनिकों ने कहा कि गुमटी बंद रहने से हजारों लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों तथा बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है.
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला चेयरमैन सह आईईएसएम हेल्थ केयर शाहाबाद के अध्यक्ष डॉ. मेजर पीके पांडेय तथा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोजाना लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है. कई छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल और कोचिंग नहीं पहुंच पा रहे हैं.
जनहित में गुमटी खोलने की मांग
डॉ. मेजर पीके पांडेय ने कहा कि रेलवे गुमटी बंद रहने से आम जनता की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने बिहार सरकार और रेलवे विभाग से अविलंब पहल करते हुए गुमटी को जल्द चालू कराने की मांग की. उनका कहना था कि जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.
हजारों लोगों को मिलेगी राहत
जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी दोबारा चालू होने से आसपास के हजारों लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान अब और अधिक नहीं टलना चाहिए.
निर्माण गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन पुल में दरार आने के कारण उसे बंद करना पड़ा. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्माण में हुई खामियों की सजा आम जनता और स्कूली बच्चों को नहीं मिलनी चाहिए.
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि यदि रेलवे गुमटी को शीघ्र चालू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनहित के इस मुद्दे पर वे लगातार संघर्ष जारी रखेंगे.
बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे मौजूद
प्रदर्शन में कैप्टन बीएन पांडेय, लेफ्टिनेंट आरबी ओझा, सूबेदार मेजर आरबी सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुदामा प्रसाद, कैप्टन आरसी पाल, द्वारिका पांडेय, भरत मिश्रा, धनंजय दुबे, नंदजी ओझा, अलख नारायण श्रीवास्तव, विनीत राय, मुकेश कुमार, शेषनाथ मिश्रा, परशुराम राय, श्रीराम सिंह, त्रिवेणी सिंह, राम इकबाल सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, अंबिका राय, अवधेश सिंह, उमाशंकर शर्मा, मदन सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.
वीडियो :





.png)









0 Comments