कहा कि एक सफल शिक्षक वही है जो विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं से भी जोड़ सके. उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुशासन, सतत अध्ययन और नवाचार को अपनाकर समाज के लिए आदर्श शिक्षक बनने का आह्वान किया.

- बी.एड. सत्र 2024–26 के विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर बढ़ाया उत्साह
- वक्ताओं ने कहा- आदर्श शिक्षक वही, जो ज्ञान के साथ संस्कारों का भी करे निर्माण
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जी. डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ. मुख्य अतिथि इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य आर. एन. राय तथा समारोह की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के सचिव प्रदीप कुमार मिश्रा का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. आर. चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास जगाता है और उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है.
शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, संस्कार भी दें
मुख्य अतिथि आर. एन. राय ने अपने संबोधन में कहा कि एक सफल शिक्षक वही है जो विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं से भी जोड़ सके. उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुशासन, सतत अध्ययन और नवाचार को अपनाकर समाज के लिए आदर्श शिक्षक बनने का आह्वान किया.
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका
महाविद्यालय के सचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है. उन्होंने सम्मानित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों से उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु हुए सम्मानित
समारोह के दौरान बी.एड. सत्र 2024–26 के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया.
प्रशिक्षुओं ने संभाला मंच संचालन
कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु पूनम एवं प्रियंका ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अश्विनी कुमार मिश्र ने प्रस्तुत किया. समारोह में ओम प्रकाश, सुनील, आनन्दी किशोर, फाउंडेशन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण, सुनील मिश्र, अजय पाल, अरविंद, प्रकाश, निशान्त, प्रभाष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे. प्रशिक्षुओं में स्वास्तिका, सोनाक्षी, उज्ज्वल, अविनाश, नेहा, नितेश, सोनू, अनुज्ञा, निभा, पंकज, नीरज, हरिओम सहित अन्य विद्यार्थियों की उपस्थिति रही.
वीडियो :




.png)









0 Comments