डेढ़ साल के बेटे संग महिला लापता, पति ने प्रेम प्रसंग का जताया संदेह ..

लगाया है कि उसकी पत्नी अपने डेढ़ साल के बेटे को साथ लेकर अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई है. उसने पुलिस से महिला और बच्चे की शीघ्र बरामदगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 





                             


  • पति ने सनहा दर्ज कर प्रेमी के साथ जाने का लगाया आरोप
  • मायके पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर. नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक महिला अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ अचानक लापता हो गई है. महिला और मासूम के एक साथ गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल है. मामले में पति और मायके पक्ष के अलग-अलग दावों के बाद पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है.

महिला के पति ने नगर थाना में सनहा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने डेढ़ साल के बेटे को साथ लेकर अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई है. उसने पुलिस से महिला और बच्चे की शीघ्र बरामदगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

वहीं, महिला के मायके वालों का कहना है कि वह किसी के साथ नहीं भागी है, बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आवेदन प्राप्त हुए हैं. पति के आवेदन की जांच की जा रही है, जबकि मायके पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस महिला और बच्चे की तलाश के साथ-साथ मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.













Post a Comment

0 Comments