जेल में बंदियों ने सीखी खेती की ‘नई टेक्निक’, 200 बंदियों को मिला प्रशिक्षण ..

200 बंदियों को पौधशाला प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में बंदियों को खेती-बागवानी से जुड़ी ऐसी तकनीकों की जानकारी दी गई, जिसका उपयोग वे जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह कर सकते हैं.






                             



  • पौधशाला प्रबंधन से लेकर सब्जी-फसल की उन्नत तकनीक तक की दी गई जानकारी
  • जेल से बाहर निकलने के बाद भी काम आएगा हुनर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : केंद्रीय कारा बक्सर में बंदियों को सिर्फ सजा काटने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है. इसी कड़ी में 12 अगस्त को कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर के सहयोग से 200 बंदियों को पौधशाला प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में बंदियों को खेती-बागवानी से जुड़ी ऐसी तकनीकों की जानकारी दी गई, जिसका उपयोग वे जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह कर सकते हैं.

प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को बीज से पौधा तैयार करने, पौधशाला के बेहतर प्रबंधन और सब्जी-फसल की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया. कृषि विशेषज्ञों ने खेती में बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों की जानकारी भी दी.

जेल प्रशासन की यह पहल बंदियों को सजा की अवधि के दौरान रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सीखी गई तकनीक उनके लिए भविष्य में आत्मनिर्भरता का रास्ता खोल सकती है.

कार्यक्रम में कारा अधीक्षक ज्ञानिता गौरव, सहायक कारा अधीक्षक समेत कारा प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.












Post a Comment

0 Comments