उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और पीड़ित एवं वंचित लोगों की आवाज बनने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने तथा संगठन को बिहार के प्रत्येक जिले तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया.
![]() |
| मनोनयन पत्र प्राप्त करते डॉक्टर दिलशाद आलम (दाहिने) |

- राष्ट्रीय कोर कमेटी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- बिहार में संगठन के विस्तार और सामाजिक न्याय की मुहिम को गति देने की उम्मीद
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. दिलशाद आलम को ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस का बिहार प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय कोर कमेटी के इस फैसले के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है.
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से उनकी नियुक्ति की जानकारी दी. राष्ट्रीय नेतृत्व ने डॉ. दिलशाद आलम के लंबे सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें बिहार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.
पीड़ितों की आवाज बनने का संकल्प
डॉ. दिलशाद आलम लंबे समय से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मानवाधिकार संरक्षण, पीड़ितों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने की दिशा में सक्रिय रहे हैं. संगठन के विस्तार के साथ उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया है.
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. दिलशाद आलम ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान से अधिक बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और पीड़ित एवं वंचित लोगों की आवाज बनने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने तथा संगठन को बिहार के प्रत्येक जिले तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया.
बधाइयों का लगा तांता
नियुक्ति पर राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. सी.एम. सिंह, डॉ. शैलेश राय, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. मनीष, डॉ. राजेश, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा, गाजीपुर जिलाध्यक्ष, आरा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता, बक्सर के कानूनी सलाहकार शशिभूषण, सुनील कुमार, एस.एम. साहिल, राहुल कुमार, डॉ. खालिद रजा, शशांक शेखर, श्रवण तिवारी, दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, मनीष कुमार पांडे, निर्मल कुमार सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप चौरसिया, डॉ. आरके सिंह, मनीष पांडे, मनोज कुमार, आशीष गुप्ता, कुमार सागर, रोटरी के सदस्य, रामावतार, गंगेय राय, अरुण कुमार और नेसार अहमद समेत बड़ी संख्या में चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी.
सभी ने उम्मीद जताई कि डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में संगठन बिहार में और मजबूत होगा और मानवाधिकार संरक्षण तथा सामाजिक न्याय की मुहिम को नई दिशा मिलेगी.





.png)









0 Comments