बक्सर में तिरंगे के रंग में रंगा सदर प्रखंड, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश ..

प्रतिभागियों ने आमलोगों को संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान जताने का अवसर है.






                             


  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा, अधिकारियों से लेकर जीविका दीदियों तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
  • हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे, लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को बक्सर सदर प्रखंड का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा में पदाधिकारियों, जीविका दीदियों और स्वयंसेविकाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. यात्रा का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना और स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाने का संदेश देना रहा.

तिरंगा यात्रा में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पाण्डेय सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए. अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जीविका दीदियों और स्वयंसेविकाओं की भागीदारी ने यात्रा में खास उत्साह भर दिया.

हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से यात्रा का माहौल पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया. प्रतिभागियों ने आमलोगों को संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान जताने का अवसर है.

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए प्रशासन ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को पूरे सम्मान, गौरव और उत्साह के साथ मनाने की अपील की.













Post a Comment

0 Comments