विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में तीसरे दिन भी गरजे शिक्षक-कर्मचारी ..

शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रस्तावित अधिनियम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से इस पर पुनर्विचार की मांग की. महाविद्यालय परिसर में काफी देर तक सरकार विरोधी नारों से माहौल गूंजता रहा.





                             



महाविद्यालय परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, चरणबद्ध आंदोलन जारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. गुरुवार 13 अगस्त को बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के निर्देश पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

आंदोलन के दौरान शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रस्तावित अधिनियम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से इस पर पुनर्विचार की मांग की. महाविद्यालय परिसर में काफी देर तक सरकार विरोधी नारों से माहौल गूंजता रहा. कर्मचारियों ने कहा कि संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार चरणबद्ध आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा.

नारेबाजी में महाविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. रवि प्रभात के नेतृत्व में सभी शिक्षक शामिल रहे. वहीं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की सचिव शांति कुमारी देवी के साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी आंदोलन में भाग लिया.

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार आगे भी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा.












Post a Comment

0 Comments