मैट्रिक पास बेरोज़गार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 31 अगस्त को लगेगा जॉब कैंप ..

निजी कंपनी INSTAKART SERVICE PVT LTD द्वारा डिलीवरी बॉय के 30 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी और चयनित युवाओं को डुमरांव में काम करने का अवसर मिलेगा.






                             


  • डुमरांव में डिलीवरी बॉय के 30 पदों पर होगी सीधी भर्ती, मैट्रिक-इंटर पास भी कर सकते हैं आवेदन
  • 15 से 20 हजार रुपये तक वेतन, 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को मौका; चयन होगा ऑन स्पॉट

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है. जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से 31 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी कंपनी INSTAKART SERVICE PVT LTD द्वारा डिलीवरी बॉय के 30 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी और चयनित युवाओं को डुमरांव में काम करने का अवसर मिलेगा.

जिला जन संपर्क कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा. कैंप में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया चलेगी. कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा.

मैट्रिक-इंटर पास युवाओं को मौका

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिक या इंटर पास होना जरूरी है. उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. यानी जिले के बड़ी संख्या में युवा इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि और समय पर जॉब कैंप में पहुंचना होगा.

नियोजनालय में निबंधन जरूरी

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य किया गया है. जिन युवाओं ने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं. जॉब कैंप में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा.

जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति से संबंधित शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे. इस पूरी प्रक्रिया में नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी. प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैंप में पहुंचें.













Post a Comment

0 Comments