एनएच-922 पर शिवभक्ति और सेवा का संगम, हजारों कांवड़ियों का शरबत, फल, पानी और मिठाई से हुआ स्वागत ..

स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया तथा उन्हें शरबत, फल, पानी और मिठाई वितरित की. श्रद्धालुओं ने सेवा भाव की सराहना करते हुए बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के जयघोष के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ाई.





                             



  • रामरेखा घाट से गंगाजल लेकर ब्रह्मपुर धाम जा रहे शिवभक्तों के लिए भाजपा नेता अमित पांडेय ने लगाया सेवा शिविर
  • भक्ति गीतों की धुन पर झूमते रहे श्रद्धालु, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजता रहा हाईवे

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सावन की पहली सोमवारी की पूर्व संध्या पर रविवार शाम बक्सर के रामरेखा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर, ब्रह्मपुर धाम के जलाभिषेक के लिए जा रहे हजारों कांवड़ियों का राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर कतकौली गेट के सामने राधे कृष्णा मैरिज हॉल के समीप शरबत, फल, पानी और मिठाई देकर स्वागत किया गया. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमित कुमार पांडेय की ओर से आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा कर उनकी यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास किया गया.

शाम होते ही सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया. स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया तथा उन्हें शरबत, फल, पानी और मिठाई वितरित की. श्रद्धालुओं ने सेवा भाव की सराहना करते हुए बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के जयघोष के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ाई.

भक्ति गीतों पर झूमते रहे शिवभक्त

सेवा शिविर में साउंड बॉक्स की व्यवस्था की गई थी. शिवभक्ति गीतों की मधुर धुन पर हजारों कांवड़िये झूमते-गाते आगे बढ़ते रहे. 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी जयघोष से पूरा राष्ट्रीय राजमार्ग-922 देर शाम तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

सेवा को बताया शिव आराधना

आयोजक अमित कुमार पांडेय ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सच्ची आराधना है. उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है और समाज के लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए.

इन लोगों ने निभाई अहम भूमिका

कांवड़ सेवा शिविर को सफल बनाने में भरत प्रधान, धनंजय राय, जयप्रकाश राय, बालबचन पाठक, ज्वाला सैनी, रोहित मिश्रा, नागमणि पाठक, तारकेश्वर राय, नीतीश मिश्रा, प्रिंस मिश्रा तथा मोहन जी पांडेय ने सक्रिय भूमिका निभाई. वहीं निशिकांत पांडेय, सतीश त्रिपाठी, सुनील सिंह तथा आशानंद सिंह भी मौजूद रहकर व्यवस्था संभालते रहे. सभी स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण के साथ हजारों कांवड़ियों की सेवा कर आयोजन को सफल बनाया.












Post a Comment

0 Comments