कहा कि कई गंभीर बीमारियां शुरुआती चरण में बिना किसी लक्षण के विकसित होती हैं, जिनकी समय पर पहचान केवल जांच के माध्यम से ही संभव है.

- मॉडर्न जांच घर के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, लोगों ने कराई विभिन्न पैथोलॉजी जांच
- विशेषज्ञ लैब सुविधा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मित्रता दिवस एवं सिस्टर्स डे के अवसर पर रविवार को बक्सर शहर के सिद्धनाथ घाट रोड स्थित मॉडर्न जांच घर में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं ब्लड टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया. सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई. शिविर का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध कराना रहा.
शिविर में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, टोटल प्रोटीन, आयरन, एसजीपीटी, एसजीओटी, टीएसएच, एचबीए1सी, रक्तचाप, वजन समेत कई आवश्यक जांचें 50 प्रतिशत या उससे अधिक की रियायती दरों पर की गईं. सभी जांचें अत्याधुनिक लैब सुविधाओं के माध्यम से कराई गईं, जिससे लोगों को विश्वसनीय रिपोर्ट उपलब्ध हो सके.
नियमित जांच से गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव
मॉडर्न जांच घर के निदेशक मुकेश कुमार पाठक उर्फ मंटू ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि कई गंभीर बीमारियां शुरुआती चरण में बिना किसी लक्षण के विकसित होती हैं, जिनकी समय पर पहचान केवल जांच के माध्यम से ही संभव है. ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है.
लोगों ने की पहल की सराहना
शिविर में जांच कराने पहुंचे प्रमोद मिश्रा और गुप्तेश्वर पटेल ने कहा कि कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण जांच की सुविधा मिलने से आम लोगों को काफी लाभ मिला. उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने की आवश्यकता बताई.
भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान
मॉडर्न जांच घर प्रबंधन ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे भी समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग नियमित जांच कराकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकें.
ये रहे मौजूद
शिविर में मॉडर्न जांच घर के सहयोगी राजीव कुमार पाठक, साकेत कुमार श्रीवास्तव (चंदन), हामिद अहमद (डब्लू), विवेक कुमार सिंह, रौनक सूरज, रंजन ओझा सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.





.png)









0 Comments