चाभी सौंपते ही थर्मल पावर प्लांट में बदला सुरक्षा का अंदाज, फायर विंग ने संभाली कमान..

मुख्य उद्देश्य संयंत्र की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाना है. बिजलीघर में महत्वपूर्ण उपकरणों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.





                             


  • 1320 मेगावाट के बिजलीघर में अग्नि सुरक्षा को मिला नया मजबूत कवच
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने महानिरीक्षक को सौंपी फायर विंग की चाभी, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई पर जोर

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बिजली उत्पादन के साथ अब आग से सुरक्षा के मोर्चे पर भी थर्मल पावर प्लांट और मजबूत हो गया है. मंगलवार को थर्मल पावर प्लांट में आयोजित फायर विंग इंडक्शन समारोह में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के फायर विंग का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि ईस्टर्न सेक्टर, रांची के महानिरीक्षक प्रबोध चंद्र मौजूद रहे. एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलक कुमार मुखोपाध्याय ने उन्हें फायर विंग की चाभी सौंपकर इसकी औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी.

आग लगी तो तुरंत संभालेगा मोर्चा

समारोह के दौरान फायर विंग की भूमिका और संयंत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उपायों की जानकारी साझा की गई. अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षित बल की मौजूदगी से आग लगने जैसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, बचाव और अग्निशमन कार्य को प्रभावी बनाया जा सकेगा.

बड़े बिजलीघर की सुरक्षा को मिला नया कवच

फायर विंग के इंडक्शन का मुख्य उद्देश्य संयंत्र की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाना है. बिजलीघर में महत्वपूर्ण उपकरणों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

समारोह में कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डीआईजी पूर्वी जोन-1 पटना अमित माथुर, ग्रुप कमांडेंट ग्रुप मुख्यालय पटना प्रशांत द्विवेदी, सीआईएसएफ इकाई के उप कमांडेंट शारदेंदु प्रियदर्शी, सहायक कमांडेंट अजय कुमार राय, एसटीपीएल के प्लांट इंस्पेक्टर अजय कुमार सहित कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी और सीआईएसएफ के बल सदस्य मौजूद रहे. समारोह के दौरान अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा को लेकर बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया.













Post a Comment

0 Comments