शराब ढोने का बना रखा था कार को ठिकाना, चेकपोस्ट पर हुआ भंडाफोड़ ..

नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के भरौली की तरफ से एक होंडा अमेज कार बिहार की सीमा में प्रवेश करती दिखी. संदेह के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें शराब की बड़ी खेप मिली.


 





                             


  • होंडा अमेज से 193.5 लीटर हरियाणा निर्मित शराब जब्त, दो युवक गिरफ्तार
  • 258 बोतलों में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड और मैजिक मोमेंट्स शामिल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर  : वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर सोमवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान होंडा अमेज कार से शराब की बड़ी खेप बरामद की. कार की तलाशी में हरियाणा निर्मित कुल 193.500 लीटर अंग्रेजी शराब मिली. मामले में कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया गया.

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि चेकपोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के भरौली की तरफ से एक होंडा अमेज कार बिहार की सीमा में प्रवेश करती दिखी. संदेह के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें शराब की बड़ी खेप मिली.

तीन ब्रांड की 258 बोतलें बरामद

कार से कुल 258 बोतल शराब बरामद हुई. इनमें 750 मिलीलीटर की रॉयल स्टैग की 192 बोतलें, ब्लेंडर्स प्राइड की 36 बोतलें और मैजिक मोमेंट्स की 30 बोतलें शामिल हैं. उत्पाद विभाग के अनुसार सभी शराब हरियाणा निर्मित है.

सुपौल और बेगूसराय के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार युवकों की पहचान सुपौल जिले के मोहनपुर बड़हारा गांव निवासी गणेश कुमार मंडल, 28 वर्ष और बेगूसराय जिले के पिपरा देवस गांव निवासी सुजित कुमार शर्मा, 34 वर्ष के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उत्पाद विभाग ने शराब की पूरी खेप के साथ होंडा अमेज कार को भी जब्त कर लिया है. अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.













Post a Comment

0 Comments