अखंड भारत के संकल्प से गूंजा बलिहार और दहिवर, युवाओं को सुनाया विभाजन का इतिहास ..

बताया कि समय के साथ विभिन्न परिस्थितियों में भारत का भूभाग किस प्रकार अलग-अलग हिस्सों में बंटता चला गया. विभाजन के दौरान सामने आई त्रासदी और उसके दर्द को भी विस्तार से रखा गया.





                             


  • विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में दिखा राष्ट्रभाव, अखंड भारत के मानचित्र के जरिए समझाया देश का बदलता स्वरूप
  • बलिहार के राम जानकी मठ और दहिवर में जुटे ग्रामीण, वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से इतिहास जानने का किया आह्वान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी क्रम में सिमरी प्रखंड के बलिहार गांव और बक्सर प्रखंड के दहिवर गांव में कार्यक्रम हुआ. दोनों स्थानों पर ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में अखंड भारत के स्वरूप, देश के विभाजन की पीड़ा और अलग-अलग कालखंडों में हुए ऐतिहासिक बदलावों की जानकारी दी गई.

बलिहार गांव स्थित श्री श्री 1008 राम जानकी मठ में आयोजित कार्यक्रम में अखंड भारत का मानचित्र प्रस्तुत कर लोगों को भारत के प्राचीन स्वरूप से अवगत कराया गया. वक्ताओं ने बताया कि समय के साथ विभिन्न परिस्थितियों में भारत का भूभाग किस प्रकार अलग-अलग हिस्सों में बंटता चला गया. विभाजन के दौरान सामने आई त्रासदी और उसके दर्द को भी विस्तार से रखा गया.

युवाओं को इतिहास से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान खास तौर पर युवा पीढ़ी को अखंड भारत की अवधारणा और देश के इतिहास की जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी होना जरूरी है. इतिहास को समझने से देश की एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता के महत्व को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है.

प्रमुख वक्ताओं ने रखा अपना पक्ष

कार्यक्रम को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, दक्षिण बिहार प्रांत सत्संग प्रमुख कन्हैया पाठक, जिला मंत्री ईश्वर दयाल और जिला उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ने संबोधित किया. वक्ताओं ने अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता पर विस्तार से अपनी बात रखी. कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया.

बलिहार में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में बजरंगी सिंह, हरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, बृजेश कुमार सिंह, रामजी उपाध्याय, परमात्मा नंद उपाध्याय, धनलाल यादव और अक्षयलाल राम समेत गांव के कई गणमान्य लोग और युवा शामिल हुए.

दहिवर में भी जुटे ग्रामीण

बक्सर प्रखंड के दहिवर गांव में बीर बहादुर सिंह के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां भी अखंड भारत के स्वरूप और देश के विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में बीर बहादुर सिंह, शशिभूषण सिंह, विजय कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, चंद्रविजय सिंह, बृजेश सिंह और यूनुस सिंह समेत गांव के युवा, बुजुर्ग और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments