वीडियो : बांकीपुर की हार पर भाजपा ने भरी हुंकार, कहा- यह अंत नहीं, नई शुरुआत है ..

उन्होंने इसे लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए कहा कि सभी नेताओं ने अपने दायित्व के अनुसार चुनाव प्रचार में भाग लिया. इसके बावजूद जनता ने जो फैसला दिया है, भाजपा उसका सम्मान करती है.





                             



  • महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी बोलीं- जनता का जनादेश सर्वोपरि, पार्टी करेगी हार की समीक्षा
  • वायरल बयान को बताया अफवाह, कहा- कमियों को दूर कर दुगनी ताकत से होगी वापसी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और भाजपा उसे पूरी विनम्रता से स्वीकार करती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हार किसी संघर्ष का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है. पार्टी हार के कारणों की समीक्षा कर कमियों को दूर करेगी और भविष्य में अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी.

कंचन देवी ने कहा कि उपचुनाव के दौरान कई वरिष्ठ और स्टार प्रचारकों ने प्रचार किया. उन्होंने इसे लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए कहा कि सभी नेताओं ने अपने दायित्व के अनुसार चुनाव प्रचार में भाग लिया. इसके बावजूद जनता ने जो फैसला दिया है, भाजपा उसका सम्मान करती है.

उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा के पास रही है. इस बार पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया था. अब संगठन यह समीक्षा करेगा कि आखिर किन कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका और भविष्य में ऐसी कमियों को कैसे दूर किया जाए.

सोशल मीडिया पर वायरल उस कथित बयान पर भी कंचन देवी ने सफाई दी, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने "कुत्ता-बिल्ली को भी टिकट देने पर जीत मिल जाएगी" जैसी टिप्पणी की थी. उन्होंने इसे पूरी तरह अफवाह बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था और गलत तरीके से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई.

उन्होंने चुनावी शिष्टाचार का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए. विजयी प्रत्याशी या दल को बधाई देना लोकतांत्रिक परंपरा और शिष्टाचार का हिस्सा है.

कंचन देवी ने विश्वास जताया कि भाजपा अपनी कमियों से सीख लेकर संगठन को और मजबूत बनाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी हर चुनौती का मजबूती से सामना करेगी और आगामी चुनावों में दुगने उत्साह और शक्ति के साथ जनता के बीच जाकर बेहतर प्रदर्शन करेगी.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments