BREAKING : बक्सर में शाम होते ही सड़क पर गिरा ‘कहर’! विशाल पेड़ ने बिजली के खंभे और 11 हजार वोल्ट के तार भी गिराए ..

जिस वक्त पेड़ और बिजली के खंभे सड़क पर गिरे, उस समय उसके नीचे कोई राहगीर या दुकानदार नहीं था. वरना भारी पेड़ और 11 हजार वोल्ट के तारों की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था.


 





                             


पुरानी कचहरी के पास मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे राहगीर और दुकानदार
स्थानीय लोगों ने दूसरे जर्जर पेड़ को लेकर भी जताई चिंता, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर  : नगर के पीपरपांती रोड में सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पुरानी कचहरी के समीप गोरख चाय दुकान के पास एक विशाल पुराना पेड़ अचानक सड़क पर जा गिरा. पेड़ की चपेट में आने से बिजली के खंभे और 11 किलोवाट के बिजली तार भी सड़क पर आ गिरे. अचानक हुए इस हादसे से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया.

एक पल की देरी होती तो हो सकता था बड़ा हादसा

गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ और बिजली के खंभे सड़क पर गिरे, उस समय उसके नीचे कोई राहगीर या दुकानदार नहीं था. वरना भारी पेड़ और 11 हजार वोल्ट के तारों की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था.

स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने बताया कि घटना की तत्काल सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई. उन्होंने कहा कि पेड़ काफी पुराना था और भारी बारिश के कारण कमजोर होकर टूट गया.

‘दूसरा पेड़ भी दे रहा हादसे को न्योता’

स्नेहाशीष वर्धन ने बताया कि घटनास्थल के आसपास एक दूसरा पेड़ भी काफी जर्जर अवस्था में है. उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते उस पेड़ को लेकर कदम नहीं उठाया गया तो वह भी कभी सड़क पर गिरकर बड़े हादसे का कारण बन सकता है. उन्होंने प्रशासन से जर्जर पेड़ों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

वहीं स्थानीय व्यवसायी बबलू जायसवाल ने कहा कि पेड़ गिरने से फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.













Post a Comment

0 Comments