BREAKING : इटाढ़ी रेलवे गुमटी खुलने का रास्ता साफ, मिली सैद्धांतिक मंजूरी ..

बताया कि इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है. आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोल दिया जाएगा.





                             


  • एक सप्ताह में पूरी होंगी तकनीकी-प्रशासनिक प्रक्रियाएं, फिर शुरू होगा आवागमन
  • गुमटी खुलने से शहरवासियों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, सांसद सुधाकर सिंह ने दी जानकारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. इटाढ़ी रेलवे फाटक (गुमटी) को खोलने की सैद्धांतिक अनुमति मिल गई है. अनुमति मिलने के बाद अब गुमटी को दोबारा आम लोगों के आवागमन के लिए खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है. हालांकि, इसे खोलने से पहले तकनीकी, प्रशासनिक और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी.

सांसद सुधाकर सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है. आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोल दिया जाएगा.

गुमटी बंद होने से बढ़ी थी शहर की परेशानी

इटाढ़ी रेलवे गुमटी बंद होने के बाद बक्सर शहर में यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया था. वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार और जाम की स्थिति आम हो गई थी. खासकर कार्यालय जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, व्यवसायियों और रोजाना शहर में आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

गुमटी खुलने के बाद शहर और आसपास के इलाकों के लोगों को सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी. इससे वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने के साथ रोजाना लगने वाले जाम से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

जनता की सुविधा को बताया प्राथमिकता

सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा और बक्सर के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना उनकी प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोलने की दिशा में मिली सैद्धांतिक अनुमति इसी प्रयास का हिस्सा है.

अब लोगों की निगाहें अगले कुछ दिनों में पूरी होने वाली तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया पर टिकी हैं. प्रक्रियाएं पूरी होते ही गुमटी खुलने से लंबे समय से परेशान शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.













Post a Comment

0 Comments