कहा कि जिस तरह रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, उसी तरह समाज को पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए. पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण बचेगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो आने वाली पीढ़ियों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा.

- रक्षाबंधन पर बक्सर में दिखी अनूठी तस्वीर, पेड़-पौधों को भाई मानकर बांधा रक्षा सूत्र
- आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार की पहल ने दिया संदेश- पौधे लगाना ही नहीं, उनकी रक्षा करना भी जरूरी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रक्षाबंधन पर आमतौर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, लेकिन बक्सर में इस पर्व का नजारा कुछ अलग ही दिखा. यहां लोगों ने पेड़ों की कलाई पर राखी बांधी और धरती की हरियाली की रक्षा का संकल्प लिया. इटाढ़ी रोड स्थित स्व. कंचन देवी स्मृति कुंज, विश्वनाथ नगर परिसर में शुक्रवार को आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
पेड़ों को राखी, प्रकृति की रक्षा का वादा
कार्यक्रम का नेतृत्व आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार के संयोजक विपिन कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं. लगातार बढ़ते तापमान और मौसम के बदलते स्वरूप के बीच पर्यावरण संरक्षण अब केवल अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बन चुका है. जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, उसी तरह समाज को पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए. पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण बचेगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो आने वाली पीढ़ियों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा.
हर पर्व पर पौधा लगाने का संदेश
स्व. महंत सिंह स्मृति किसान हित समूह के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन पेड़-पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेना बेहद अनुकरणीय पहल है. उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संस्कारों के हर अवसर को पौधारोपण और पौधों के संरक्षण से जोड़ना चाहिए. जब लोग उत्सव के साथ पर्यावरण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे, तभी धरती पर जीवन को सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा बदलाव आएगा.
रक्षा सूत्र बांधा और ली हरियाली बचाने की शपथ
कार्यक्रम में विजय प्रकाश सिंह, रोहित कुमार, चंदन कुमार सिंह, शमशाद खान, राज शेखर, शिक्षिका सविता कुमारी, ममतेश्वरी सिंह, नीलम कुमारी, पूनम सिंह, सुमंगल देवी, आनंद प्रकाश, शगुन प्रिया, पंखुड़ी और शिवांशिका सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे. सभी ने पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधा और पर्यावरण संरक्षण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया.





.png)











0 Comments