संघ ने इसे अपनी अपूरणीय क्षति बताया है. दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान में मंगलवार, 25 अगस्त को बक्सर न्यायालय में नो वर्क रखने का निर्णय लिया गया है.
- सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुआ निधन, अधिवक्ताओं में शोक की लहर
- जिला अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि देते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला अधिवक्ता संघ बक्सर के वरीय अधिवक्ता राम निवास तिवारी का सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही जिला अधिवक्ता संघ से जुड़े अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. संघ ने इसे अपनी अपूरणीय क्षति बताया है. दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान में मंगलवार, 25 अगस्त को बक्सर न्यायालय में नो वर्क रखने का निर्णय लिया गया है.
न्यायालय में नहीं होगा न्यायिक कार्य
जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव विंदेश्वरी प्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने आवश्यक सूचना जारी कर बताया कि वरीय अधिवक्ता राम निवास तिवारी के निधन के कारण मंगलवार को न्यायालय में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे. इस दौरान न्यायालय परिसर में शोक का माहौल रहेगा.
परिवार के प्रति जताई संवेदना
महासचिव ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए बड़ी क्षति बताते हुए साथियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.






.png)










0 Comments