भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई. मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा. शाम तक करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.
- 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा चरित्रवन
- सुबह से शाम तक चलता रहा पूजन-अभिषेक, सेवा और श्रद्धा से सजा सोमेश्वर स्थान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सावन की अंतिम सोमवारी पर चरित्रवन स्थित सोमेश्वर स्थान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का मनमोहक नजारा देखने को मिला. भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई. मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा. शाम तक करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.
सामाजिक कार्यकर्ता एवं बागीचा उत्सव लॉन के संचालक योगेश राय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धालुओं की सेवा का भी विशेष प्रबंध किया गया था. सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिनभर शिव आराधना होती रही और शाम को बड़े स्तर पर प्रसाद वितरण किया गया.
वैदिक मंत्रों के बीच हुआ भोलेनाथ का रुद्राभिषेक
मंदिर में पूरे दिन विशेष पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. पुजारी संजय दास ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मंत्रोच्चार और घंटियों की गूंज से मंदिर परिसर का माहौल आध्यात्मिक बना रहा.
महाप्रसाद के लिए लगी कतार, सेवा में जुटे रहे लोग
संध्या बेला में महाप्रसाद ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई. करीब 10 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन में सेवा के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद उपलब्ध कराया गया.
गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा
कार्यक्रम में योगेश राय, अवधेश राय, डॉ. राकेश कल्लू राय, प्रमोद पांडेय, कमल किशोर राय, मंजीत राय, अजय कुमार सिन्हा, राघवेंद्र पांडेय, मनोज पांडेय, भाजपा नेता एवं व्यवसायी प्रदीप राय, बबन सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, बद्दू राय, संजय कुमार पांडेय, प्रमोद अग्रवाल, श्याम प्रकाश सिंह, सुमित सहित कई गणमान्य लोग और शिवभक्त मौजूद रहे.
भक्ति के साथ सेवा का भी दिखा भाव
सावन की अंतिम सोमवारी पर आयोजित यह कार्यक्रम पूजा, आस्था और सेवा के अनूठे संगम का गवाह बना. मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्तिमय माहौल बना रहा. शिवभक्तों के जयघोष और महाप्रसाद ग्रहण के बीच आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह और सामाजिक सहभागिता की सुंदर मिसाल पेश की.






.png)













0 Comments