वाहन को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी. इसके बाद टीम ने बैरियर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरियर तोड़ते हुए करीब 100 मीटर तक उसे घसीटकर आगे ले गया.
- सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, वाहन मालिक की तलाश में जुटा मद्यनिषेध विभाग
- वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर 1050 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार की शाम वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने शराब तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 1050 बोतल विदेशी शराब बरामद की. शराब से लदी स्कॉर्पियो को रोकने के दौरान चालक ने पुलिस के बैरियर को तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर आगे जाकर वाहन डिवाइडर से टकरा गया. इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश की ओर से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो बिहार की सीमा में प्रवेश कर रही थी. वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी. इसके बाद टीम ने बैरियर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरियर तोड़ते हुए करीब 100 मीटर तक उसे घसीटकर आगे ले गया.
भागने के दौरान स्कॉर्पियो सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. इसी बीच चालक वाहन से कूदकर फरार हो गया. टीम ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली. गिनती करने पर 1050 बोतल शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है.
वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट प्रभारी एवं मद्यनिषेध निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि वाहन को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा. करीब 100 मीटर आगे जाकर वाहन डिवाइडर से टकरा गया और चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है. मद्यनिषेध विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.
वीडियो :






.png)











0 Comments