सर्वाधिक कर का भुगतान करने के लिए माखन भोग हीरो को प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संस्था को 51 हजार रुपये की सम्मान राशि का चेक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया.

- सर्वाधिक कर जमा करने पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिला सम्मान
- 51 हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति-पत्र देकर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बक्सर के व्यापारिक जगत के लिए भी गर्व का एक खास पल सामने आया. जिले में सर्वाधिक कर का भुगतान करने के लिए माखन भोग हीरो को प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संस्था को 51 हजार रुपये की सम्मान राशि का चेक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया.
माखन भोग हीरो की यह उपलब्धि महज एक व्यावसायिक सम्मान नहीं, बल्कि ईमानदार कर भुगतान और जिम्मेदार व्यापारिक व्यवस्था की मिसाल के तौर पर देखी जा रही है. नियमित और पारदर्शी तरीके से कर भुगतान कर संस्था ने जिले के व्यापारिक जगत के सामने जिम्मेदार व्यवसाय की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की है.
सम्मान ने बढ़ाया व्यापारिक जगत का गौरव
जिले में सर्वाधिक कर भुगतान के लिए मिले इस सम्मान से माखन भोग हीरो परिवार में खुशी का माहौल है. संस्था का कहना है कि यह उपलब्धि ग्राहकों के भरोसे, कर्मचारियों की मेहनत और शुभचिंतकों के सहयोग का भी परिणाम है.
माखन भोग हीरो परिवार ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में भी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने तथा बक्सर के विकास में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा.
माखन भोग हीरो के प्रतिनिधि ने कहा, “यह सम्मान हमारे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि बक्सर के प्रति हमारी जिम्मेदारी और ईमानदार योगदान की पहचान है. हम आगे भी अपने जिले और राष्ट्र के विकास में पूरी निष्ठा के साथ योगदान करते रहेंगे.”
माखन भोग हीरो — व्यापार के साथ जिम्मेदारी, विकास के साथ भागीदारी.





.png)










0 Comments