कहा कि चुनाव से पहले विधायक राहुल सिंह ने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि विधायक बनने के एक महीने के भीतर जर्जर सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा. लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ और सड़क की बदहाली के खिलाफ युवाओं को आंदोलन और भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा.

- जर्जर सड़क को लेकर आप जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने विधायक पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
- बोले- जनता को सड़क के लिए आंदोलन करना पड़े तो जनप्रतिनिधि को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जर्जर सड़क को लेकर डुमरांव में चला आंदोलन भले ही प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया हो, लेकिन अब इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. आम आदमी पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने डुमरांव विधायक राहुल सिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है. उन्होंने विधायक पर चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया.
रमेश वर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले विधायक राहुल सिंह ने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि विधायक बनने के एक महीने के भीतर जर्जर सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा. लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ और सड़क की बदहाली के खिलाफ युवाओं को आंदोलन और भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा.
आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी समस्या के समाधान के लिए जनता और युवाओं को आंदोलन करने पर मजबूर होना जनप्रतिनिधि की जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादे केवल आश्वासन नहीं होते, बल्कि जनता के भरोसे से जुड़े होते हैं.
रमेश वर्मा ने कहा, "स्थानीय विधायक ने चुनाव से पूर्व क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि विधायक बनने के एक महीने के भीतर इस सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ. जब क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए आम जनता और युवाओं को खुद सड़क पर उतरकर संघर्ष करना पड़े, तो ऐसे जनप्रतिनिधियों को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है."
उन्होंने कहा कि आंदोलन समाप्त हो चुका है, लेकिन सड़क का मुद्दा अभी समाप्त नहीं हुआ है. प्रशासन ने सड़क निर्माण की दिशा में जल्द पहल करने का आश्वासन दिया है. अब जनता की नजर इस बात पर है कि यह आश्वासन कब धरातल पर उतरता है.
आप की ओर से विधायक राहुल सिंह के इस्तीफे की मांग के बाद डुमरांव की जर्जर सड़क का मुद्दा अब राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है.





.png)










0 Comments