सावन की दूसरी सोमवारी से पहले बक्सर में ‘सेवा वाला स्वैग’!

श्रद्धालुओं में भी शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला. मौके पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे. आयोजकों ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ से सभी कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और सेवा में सहयोग करने वाले लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की.  
सेवा के लिए खड़े लोग 





                             


- कांवड़ियों के लिए लगा फ्री सेवा कैंप, हर-हर महादेव से गूंजा कतकौली

- अमित पांडेय की पहल पर जुटे शिवभक्त और सेवाभावी लोग, कांवड़ियों की सेवा में दिखा जबरदस्त उत्साह

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सावन की दूसरी सोमवारी से पहले बक्सर में आस्था के साथ सेवा का रंग भी जम गया. कतकौली गेट के सामने राधा कृष्ण मैरिज हॉल में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमित कुमार पांडेय की ओर से निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया. शिविर में कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए लोग पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे.

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिवभक्तों को देखते हुए आयोजित इस शिविर में सेवा को सबसे बड़ा संकल्प बनाया गया. कांवड़ियों के बीच सेवा कार्य करते हुए लोगों ने श्रद्धा और समर्पण की मिसाल पेश की.

अमित पांडेय की पहल, साथ देने पहुंचे कई चेहरे

शिविर के आयोजन में अमित कुमार पांडेय के साथ धनंजय राय, भारत प्रधान, मिठाई सिंह, अभिनंदन सिंह, अन्नु मिश्रा, अजय वर्मा, अमित सिंह, अजय भट्ट, अनिल राणा, बाल बच्चन पाठक, ज्वाला सैनी, रोहित मिश्रा, गुड्डू सिंह, मोहन पांडेय, जयप्रकाश राय, नीतीश मिश्रा, तारकेश्वर राय, सतीश चंद्र त्रिपाठी, सुनील सिंह, आशानंद सिंह, अधिवक्ता तेज प्रताप सिंह, गोलू चौबे, निशिकांत पांडेय, प्रिंस मिश्रा और मनीष चौबे समेत कई लोगों ने सेवा में सहयोग किया.

भक्ति का माहौल. जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा के साथ पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया. श्रद्धालुओं में भी शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला. मौके पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे. आयोजकों ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ से सभी कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और सेवा में सहयोग करने वाले लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की. सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है और बक्सर से लेकर ब्रह्मपुर तक शिवभक्ति का माहौल चरम पर है.














Post a Comment

0 Comments