बक्सर से बेंगलूरु का सफर होगा आसान, रोज चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन ..

इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे. इसमें दो एलएसएलआरडी, सात साधारण द्वितीय श्रेणी, 10 शयनयान, तीन तृतीय वातानुकूलित और दो द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल हैं. 





                             


  • 1 सितंबर से दानापुर से और 3 सितंबर से बेंगलूरु से शुरू होगा नियमित परिचालन
  • बक्सर में अप ट्रेन का 16.13 और वापसी में 22.10 बजे होगा ठहराव

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है. दानापुर से एसएमवीटी बेंगलूरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया गया है. गाड़ी संख्या 22365/22366 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरु-दानापुर एक्सप्रेस का परिचालन अब प्रतिदिन होगा. खास बात यह है कि ट्रेन बक्सर होकर चलेगी, जिससे जिले के यात्रियों को बेंगलूरु जाने के लिए नियमित सीधी रेल सेवा मिल सकेगी.

बक्सर में 16.13 बजे पहुंचेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 22365 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरु एक्सप्रेस 1 सितंबर से प्रतिदिन दानापुर से 14.45 बजे रवाना होगी. आरा में 15.16 बजे ठहराव के बाद ट्रेन 16.13 बजे बक्सर पहुंचेगी. इसके बाद डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर और विजयवाड़ा होते हुए चेन्नई के पेरम्बूर और काटपाडी पहुंचेगी. तीसरे दिन दोपहर 14.30 बजे ट्रेन एसएमवीटी बेंगलूरु पहुंचेगी.

वापसी में रात में बक्सर पहुंचेगी

वापसी में गाड़ी संख्या 22366 एसएमवीटी बेंगलूरु-दानापुर एक्सप्रेस 3 सितंबर से प्रतिदिन रात 23.50 बजे बेंगलूरु से रवाना होगी. काटपाडी, पेरम्बूर, विजयवाड़ा, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू होते हुए तीसरे दिन रात 22.10 बजे बक्सर पहुंचेगी. इसके बाद 23.01 बजे आरा में ठहराव लेते हुए देर रात 00.15 बजे दानापुर पहुंचेगी.

24 कोच के साथ चलेगी एक्सप्रेस

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे. इसमें दो एलएसएलआरडी, सात साधारण द्वितीय श्रेणी, 10 शयनयान, तीन तृतीय वातानुकूलित और दो द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल हैं. ट्रेन के नियमित होने से बक्सर सहित भोजपुर, रोहतास और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी बेंगलूरु और दक्षिण भारत की ओर आवागमन में सहूलियत होगी. स्पेशल ट्रेन से नियमित एक्सप्रेस में बदले जाने के बाद यात्रियों को इस रूट पर हर दिन रेल सेवा उपलब्ध रहेगी.













Post a Comment

0 Comments