मैदान पर पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर बक्सर की टीम बड़ी चुनौती पेश कर सकती है.

- कोच अभिषेक राय की अगुवाई में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, लगातार जीत से बढ़ा आत्मविश्वास
- भागलपुर में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बक्सर की टीम ने पेश की मजबूत दावेदारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भागलपुर में आयोजित Under-16 State प्रतियोगिता में बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. कोच अभिषेक राय के नेतृत्व में मैदान पर उतरी टीम ने अपने खेल, टीमवर्क और आत्मविश्वास से सभी का ध्यान खींचा है.
टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में जबरदस्त जोश और अनुशासन का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल और जीत के लिए लगातार संघर्ष ने टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
इस प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ियों की कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास को बड़ी वजह माना जा रहा है. मैदान पर पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर बक्सर की टीम बड़ी चुनौती पेश कर सकती है.
क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद अब टीम की नजर अगले मुकाबले पर है. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा हुआ है और टीम इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए प्रतियोगिता में खिताबी सफर को और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.





.png)










0 Comments