कहा कि संसद में इस गंभीर मुद्दे को प्रभावशाली ढंग से उठाकर मनन कुमार मिश्रा ने देशभर के अधिवक्ताओं की भावनाओं को आवाज देने का कार्य किया है. इससे अधिवक्ता समाज में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है.
- राज्यसभा में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग उठाने पर जताया आभार
- महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय और युवा अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय बोले - अब केंद्र सरकार बिना देरी लागू करे कानून
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार संसद के सदन में जोरदार तरीके से गूंजने के बाद अधिवक्ता समाज में नई उम्मीद जगी है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को संसद में मजबूती से उठाए जाने पर बक्सर के अधिवक्ताओं ने उनका आभार व्यक्त किया है.
अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा किसी एक पेशे का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे न्याय तंत्र की मजबूती और स्वतंत्रता से जुड़ा विषय है. उन्होंने कहा कि संसद में इस गंभीर मुद्दे को प्रभावशाली ढंग से उठाकर मनन कुमार मिश्रा ने देशभर के अधिवक्ताओं की भावनाओं को आवाज देने का कार्य किया है. इससे अधिवक्ता समाज में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है.
अब और इंतजार नहीं, कानून जल्द बने
युवा अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लंबे समय से अधिवक्ता समाज की न्यायोचित मांग रही है. देश के विभिन्न हिस्सों में अधिवक्ताओं के साथ होने वाली हिंसा और अभद्र घटनाओं को देखते हुए ऐसा कानून समय की जरूरत बन चुका है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस बहुप्रतीक्षित मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए, ताकि अधिवक्ता सुरक्षित और निर्भीक वातावरण में अपने संवैधानिक एवं पेशागत दायित्वों का निर्वहन कर सकें.
कानून बनेगा तो और मजबूत होगी न्याय व्यवस्था
राघव कुमार पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार अधिवक्ता समाज की मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और आवश्यक विधायी पहल जल्द करेगी. उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित होने से न्याय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा जनविश्वास के अनुरूप बनेगी.
अंत में अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय तथा युवा अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय ने मनन कुमार मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संसद में अधिवक्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाकर उन्होंने पूरे देश के अधिवक्ता समाज की भावनाओं का सम्मान किया है. अब सभी की निगाहें केंद्र सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं.
वीडियो :






.png)









0 Comments