बक्सर में 18 सितंबर को गूंजेगा स्वर्वेद का संदेश, नगर भवन में होगा अध्यात्म महोत्सव ..

स्वर्वेद संदेश यात्रा 18 सितंबर को बक्सर पहुंचेगी. इस अवसर पर नगर भवन में शाम 6 बजे से विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 







                           



  • कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकली स्वर्वेद संदेश यात्रा का बक्सर में होगा पड़ाव, संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज करेंगे सत्संग
  • सेवा, सत्संग और साधना की त्रिवेणी में जुटेंगे श्रद्धालु, कार्यक्रम के बाद महाप्रसाद की भी व्यवस्था

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण के संदेश के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही स्वर्वेद संदेश यात्रा 18 सितंबर को बक्सर पहुंचेगी. इस अवसर पर नगर भवन में शाम 6 बजे से विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. विहंगम योग संत-समाज के 103वें वार्षिकोत्सव और आगामी 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त आयोजित इस कार्यक्रम में संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज श्रद्धालुओं को सत्संग के माध्यम से अध्यात्म और आत्म जागरण का संदेश देंगे.

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है. आयोजकों के अनुसार सेवा, सत्संग और साधना की त्रिवेणी के जरिए लोगों को जीवन के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित किया जाएगा. कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी.

25 हजार कुंडीय महायज्ञ का संदेश लेकर निकली यात्रा

स्वर्वेद संदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 और 15 दिसंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित उमरहाँ के स्वर्वेद महामंदिर धाम में होने वाले 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है. इसी क्रम में यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रही है.

संत प्रवर के सत्संग का होगा प्रसारण

आयोजकों ने बताया कि संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के श्रीमुख से सत्संग अमृत का प्रसारण प्रतिदिन रात 9 बजे यायचा टीवी चैनल पर किया जाता है. बक्सर के कार्यक्रम को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह है. आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक संदेश से जुड़ने की अपील की है.

















Post a Comment

0 Comments