वीडियो : बारिश ने बिगाड़ा रेलवे भर्ती का खेल, 2,027 अभ्यर्थियों की PET परीक्षा टली ..

बताया गया कि परीक्षा के लिए दानापुर मंडल ने आयोजन स्थल पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं. परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा भी की गई थी. लेकिन लगातार बारिश के कारण मैदान की स्थिति PET के लिए उपयुक्त नहीं रह गई.





                           



  • लगातार बारिश से जगजीवन स्टेडियम का मैदान हुआ अनुपयुक्त, 26 सितंबर से होनी थी शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • अभ्यर्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला, नई तारीखें RRC वेबसाइट और मैसेज-ईमेल से होंगी जारी 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब रेलवे भर्ती परीक्षा पर भी पड़ा है. दानापुर के जगजीवन स्टेडियम, खगौल में 26 सितंबर 2026 से प्रस्तावित रेलवे भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) स्थगित कर दी गई है. सीईएन संख्या 08/2024 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए 2,027 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना था. लगातार बारिश के कारण परीक्षा मैदान को अनुपयुक्त पाए जाने और अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

रेलवे की ओर से बताया गया कि परीक्षा के लिए दानापुर मंडल ने आयोजन स्थल पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं. परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा भी की गई थी. लेकिन लगातार बारिश के कारण मैदान की स्थिति PET के लिए उपयुक्त नहीं रह गई.

अभ्यर्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरआरसी के चेयरमैन को परीक्षा स्थगित करने और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद नई तारीख तय करने की सलाह दी गई. इसके बाद चेयरमैन, आरआरसी ने परीक्षा स्थगित किए जाने की पुष्टि की.

रेलवे भर्ती सेल की वेबसाइट पर परीक्षा स्थगित किए जाने की सूचना जारी कर दी गई है. इसके अलावा शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को बल्क मैसेज और ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है.

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि PET की नई तारीख तय होने के बाद इसकी सूचना भी अभ्यर्थियों को वेबसाइट, मैसेज और ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी. ऐसे में 26 सितंबर से परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे 2,027 अभ्यर्थियों को अब नई तारीख का इंतजार करना होगा.

वीडियो : 

















Post a Comment

0 Comments