23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित या आंशिक रूप से नियंत्रित रहेगा. वहीं, बड़े वाहनों के लिए 22 सितंबर की रात 8 बजे से 23 सितंबर की रात 10 बजे तक बक्सर शहर में नो-एंट्री लागू रहेगी.

- 10 बजे से 4 बजे तक कई रास्तों पर आवाजाही प्रतिबंधित, स्टेशन जाने वालों को साथ रखना होगा रेलवे टिकट
- किला मैदान समेत 4 जगहों पर पार्किंग, मरीजों और एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को बक्सर आगमन और वामन देव भगवान की पूजा को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है. पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित या आंशिक रूप से नियंत्रित रहेगा. वहीं, बड़े वाहनों के लिए 22 सितंबर की रात 8 बजे से 23 सितंबर की रात 10 बजे तक बक्सर शहर में नो-एंट्री लागू रहेगी.
मुख्यमंत्री के संभावित आवागमन को देखते हुए मठिया मोड़, एयरपोर्ट मोड़, आईटीआई मोड़, दानी कुटिया मोड़, ठोरा पुल, सेंट्रल जेल मोड़, डीएवी मोड़, ज्योति चौक, बस स्टैंड, सिंडिकेट मोड़, गोलंबर, पड़री मोड़, अहिरौली, कथकौली मोड़ और चुरामनपुर समेत कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा. इन रास्तों पर चारपहिया, ई-रिक्शा, ऑटो और मोटरसाइकिल की आवाजाही भी निर्धारित समय में नियंत्रित की जाएगी.
इन रास्तों से बचें, वैकल्पिक मार्गों से चलेंगे वाहन
पुलिस ने चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और मोटरसाइकिल के लिए भी वैकल्पिक रूट निर्धारित किया है. सरिमपुर पुल, मठिया पुल, मुनिम चौक, जमुना चौक, ठठेरी बाजार, गोलंबर, पीपी रोड, जेल मोड़, श्री सुमेश्वर नाथ मंदिर, वामन देव मंदिर, सिपाही घाट, तीन मोहानी घाट और स्टेशन-इटाढ़ी गुमटी आदि मार्गों से यातायात को नियंत्रित किया जाएगा. शहर में प्रमुख पुलिस चौकियों को भी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी के लिए चिह्नित किया गया है.
पार्किंग भी तय, स्टेशन जाने वालों के लिए खास निर्देश
प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग के लिए चार स्थान निर्धारित किए हैं. किला मैदान और बाजार समिति परिसर में ट्रैक्टर, पिकअप सहित छोटी-बड़ी गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. सिपाही घाट पर मोटरसाइकिल, टेंपो और चारपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे, जबकि रेलवे स्टेशन के बगल मालगोदाम के सामने छोटी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
पुलिस ने रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से घर से निकलते समय अपना रेलवे टिकट साथ रखने की अपील की है, ताकि प्रतिबंधित मार्गों पर जांच के दौरान उन्हें परेशानी नहीं हो. साथ ही आम नागरिकों से 23 सितंबर को अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन लेकर नहीं निकलने की अपील की गई है.
हालांकि मरीजों, एंबुलेंस और अतिआवश्यक सेवाओं वाले वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू नहीं होगी. पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है.





.png)










0 Comments