‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण किया जाएगा. राष्ट्रीय स्तर के इस चयन को लेकर केंद्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. केंद्र को सजाने-संवारने के साथ कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं.
- बिहार का इकलौता केंद्र बना जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र, राष्ट्रीय चयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
- रविवार सुबह 11 बजे होगा सीधा प्रसारण, विधायक आनंद मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से की सहभागिता की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण में इस बार बक्सर की भी राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी होगी. रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित आईओओ वाले कार्यक्रम के लिए देशभर में चयनित 24 केंद्रों में बक्सर सदर विधायक सह पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा के जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र को भी शामिल किया गया है. बिहार से एकमात्र केंद्र के रूप में चयन की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है.
कमल सेवा केंद्र पर रविवार को ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण किया जाएगा. राष्ट्रीय स्तर के इस चयन को लेकर केंद्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. केंद्र को सजाने-संवारने के साथ कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं.
राष्ट्रीय मंच पर बक्सर की मौजूदगी
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन ने कमल सेवा केंद्र के चयन पर खुशी जताते हुए इसे बक्सर के लिए गौरव का विषय बताया. उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बिहार में बक्सर के केंद्र का चयन होना जिले के लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही.
केंद्र के राष्ट्रीय स्तर पर चयन की जानकारी के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक आनंद मिश्रा को बधाई भी दी है.
जनता की समस्याओं का केंद्र भी है कमल सेवा केंद्र
जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र पर नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है. यहां विधायक आनंद मिश्रा स्वयं लोगों की समस्याएं सुनते हैं. आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को संबंधित विभागों तथा उचित फोरम तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग काउंटर भी बनाए गए हैं.
विधायक के अनुसार, बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी लोग अपनी समस्याएं लेकर केंद्र पहुंचते हैं. ऐसे में ‘मन की बात’ के राष्ट्रीय प्रसारण के लिए इसी केंद्र का चयन स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
विधायक ने की सहभागिता की अपील
विधायक आनंद मिश्रा ने क्षेत्रवासियों, जिलेवासियों और बिहारवासियों से रविवार को कमल सेवा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सामूहिक प्रगति से जुड़े विषयों पर चर्चा सुनना और उसमें सहभागी बनना महत्वपूर्ण अवसर है.
रविवार सुबह 11 बजे जब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ से जुड़ेगा, उसी समय बक्सर का कमल सेवा केंद्र भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से सीधे जुड़ा नजर आएगा.






.png)










0 Comments