इंडस्ट्री परिसर में सुबह से ही विधिविधान के साथ पूजा-पाठ का दौर चलता रहा. मशीनों और कार्यस्थल की पूजा कर बेहतर उत्पादन और समृद्धि की कामना की गई.

- हर दौर में फैक्ट्री को चालू रखना बताया बड़ी उपलब्धि, 40-50 लोगों को मिल रहा रोजगार
- सुबह से विधिविधान से पूजा-पाठ, शाम 6 बजे प्रसाद वितरण और प्रीतिभोज का आयोजन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सुरेश इंडस्ट्री में विशेष उत्साह देखने को मिला. इंडस्ट्री के प्रोपराइटर बृज किशोर सिंह के द्वारा विश्वकर्मा पूजन के साथ ही प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें जिले के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न इलाकों से कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की.
उन्होंने बताया कि उनकी फैक्ट्री ने लगातार 40 वर्ष का सफर पूरा कर अब 41वें वर्ष में प्रवेश किया है. इस मौके पर उन्होंने जिलेवासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए इसे इंडस्ट्री के लिए गौरव का अवसर बताया.
बृज किशोर सिंह के मुताबिक किसी फैक्ट्री को अलग-अलग परिस्थितियों के बीच लगातार चार दशक तक संचालित रखना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि सुरेश इंडस्ट्री से करीब 40 से 50 लोग जुड़े हुए हैं और सभी कर्मचारियों एवं स्टाफ के साथ मिलकर विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास से मनाई जा रही है.
इंडस्ट्री परिसर में सुबह से ही विधिविधान के साथ पूजा-पाठ का दौर चलता रहा. मशीनों और कार्यस्थल की पूजा कर बेहतर उत्पादन और समृद्धि की कामना की गई. पूजा के मौके पर कर्मचारियों में भी खासा उत्साह नजर आया.
सुरेश इंडस्ट्री परिवार की ओर से शाम 6 बजे प्रसाद वितरण और प्रीतिभोज का आयोजन किया गया. इस दौरान इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ शुभचिंतकों और मित्रों के शामिल होने की बात कही गई.
बृज किशोर सिंह ने कहा कि 40 साल का यह सफर सिर्फ एक फैक्ट्री का सफर नहीं, बल्कि इससे जुड़े कर्मचारियों और पूरे परिवार की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्टाफ और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया और सभी जिलेवासियों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी.





.png)














0 Comments