लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए देश के निरंतर विकास की कामना की. मंदिरों में दीप जलाने के साथ श्रद्धालुओं ने शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की.

- गणिनाथ मंदिर से लेकर पंचमुखी और रविदास मंदिर तक हुआ दीप प्रज्ज्वलन, श्रद्धालुओं ने की देश की सुख-समृद्धि की कामना
- बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के आह्वान पर आयोजन, कुमार राज गुप्ता ने किया संयोजन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को बक्सर के विभिन्न मठ-मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन किया गया. बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की. साथ ही देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की गई.
कार्यक्रम का संयोजन बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से गणिनाथ मंदिर के न्यासी कुमार राज गुप्ता ने किया. गणिनाथ मंदिर, रामेश्वर नाथ मंदिर, बड़ी मठिया, छोटी मठिया, शिव मंदिर चरित्रवन, पंचमुखी मंदिर और रविदास मंदिर सहित शहर के विभिन्न मठ-मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए. शाम होते ही मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला.
आयोजन के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए देश के निरंतर विकास की कामना की. मंदिरों में दीप जलाने के साथ श्रद्धालुओं ने शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की.
इस अवसर पर भाष्कर सिंह, सुमन श्रीवास्तव, महावीर गुप्ता, जगदीश प्रसाद, संदीप जायसवाल, विनोद माली सहित विभिन्न मठ-मंदिरों के प्रमुख, न्यासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
गणिनाथ मंदिर के न्यासी कुमार राज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना के साथ मनाते हुए मठ-मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन किया गया. उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और देश के निरंतर विकास की मंगलकामना की.





.png)












0 Comments