बताया कि कैंप का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. अस्पताल की ओर से भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की बात कही गई.

- कैंसर से लेकर आंख, दांत, स्त्री रोग और दर्द प्रबंधन तक के विशेषज्ञों ने किया मरीजों का परीक्षण
- सैनिक संघ अध्यक्ष रामनाथ सिंह समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे, लोगों ने की पहल की सराहना
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गोलंबर स्थित वीके ग्लोबल हॉस्पिटल में रविवार को लगे निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले कैंप में 350 से अधिक मरीजों की जांच की गई. अलग-अलग रोगों के छह विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया. डॉक्टरों की पर्ची के आधार पर मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं.
कैंप में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र टोलवानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति उपाध्याय, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका व डॉ. शिखा राय तथा दर्द प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. सुभश्री ने सेवाएं दीं. सामान्य बीमारियों के साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीज भी जांच के लिए पहुंचे. विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को उपचार और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी.
खास बात यह रही कि मरीजों को जांच और परामर्श के साथ जरूरी दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं. इससे जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिली. कई मरीजों ने एक ही स्थान पर अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिलने को सुविधाजनक बताया.
शिविर में सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह, जदयू नेता संजय सिंह और भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. उन्होंने अस्पताल की इस पहल की सराहना की.
आयोजक तथा अस्पताल के निदेशक डॉक्टर वी के सिंह ने बताया कि कैंप का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. अस्पताल की ओर से भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की बात कही गई.





.png)










0 Comments