बताया है कि उनकी बेटी शहर के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती है. इसी दौरान छात्राओं के साथ छेड़खानी और धमकी देने की घटनाएं होने का दावा किया गया है. आवेदन में एक युवक और उसके कुछ साथियों पर आरोप लगाए गए हैं.
- कोचिंग आने-जाने के दौरान छात्राओं को परेशान करने का आवेदन में दावा
- एसपी के निर्देश और पुलिस के सुरक्षा अभियान के बीच शिकायत ने निगरानी व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ रास्ते में छेड़खानी और दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक अभिभावक ने पुलिस से शिकायत की है. आवेदन के अनुसार, छात्राओं को कोचिंग आने-जाने के दौरान कथित तौर पर परेशान किया जाता है. इससे छात्राएं भयभीत और मानसिक रूप से परेशान हैं. शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
आवेदनकर्ता ने बताया है कि उनकी बेटी शहर के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती है. इसी दौरान छात्राओं के साथ छेड़खानी और धमकी देने की घटनाएं होने का दावा किया गया है. आवेदन में एक युवक और उसके कुछ साथियों पर आरोप लगाए गए हैं. छात्रा, कोचिंग संस्थान और आरोपी की पहचान उजागर नहीं की जा रही है.
एसपी के निर्देश के बावजूद शिकायत, गश्ती पर सवाल
हाल ही में एसपी शुभम आर्य ने पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा के दौरान गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए थे. वहीं, बक्सर पुलिस की ओर से स्कूल और कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा के लिए नियमित गश्ती और निगरानी की बात भी सामने आई थी.
ऐसे में कोचिंग आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान किए जाने की शिकायत सामने आने से पुलिस की गश्ती और निगरानी व्यवस्था की जमीनी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं. खासकर छात्राओं के आने-जाने के समय संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी कितनी प्रभावी है, यह जांच का विषय है.
अभिभावकों में चिंता, कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना से छात्राओं में भय का माहौल है और अभिभावक भी चिंतित हैं. आवेदन में आरोपी युवक द्वारा एक राजनीतिक व्यक्ति से संरक्षण प्राप्त होने का दावा किए जाने की बात भी कही गई है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
महिला थाना अध्यक्ष बोलीं- जांच की जा रही
महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.






.png)










0 Comments