रामरेखा घाट पर गूंजा बाबा गणिनाथ का जयकारा, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ वार्षिक पूजा महोत्सव ..

वार्षिक पूजा सुबह 9 बजे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई. पूजा के साथ हवन भी कराया गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.





                           



  • सुबह विधि-विधान से पूजा और हवन, दोपहर में भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
  • बाबा गणिनाथ युवा टीम ने संभाली व्यवस्था, प्रेम, एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश लेकर संपन्न हुआ आयोजन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रामरेखा घाट स्थित श्री बाबा गणिनाथ गोविंद जी प्राचीन मंदिर में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. 12 सितंबर को आयोजित बाबा गणिनाथ गोविंद जी के वार्षिक पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी पहुंचे. श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा पूरे दिन मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति भाव से गूंजता रहा.

मद्धेशिया-कानू समाज के आराध्य एवं कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी की वार्षिक पूजा सुबह 9 बजे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई. पूजा के साथ हवन भी कराया गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

सेवा, सदाचार और सामाजिक एकता का संदेश

बाबा गणिनाथ गोविंद जी की लोकपरंपरा धर्म, मानवता, सेवा, सदाचार और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती है. उनके आदर्श समाज में प्रेम, भाईचारा और जरूरतमंदों की सहायता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं.

आयोजकों ने कहा कि बाबा गणिनाथ जी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं. आपसी भेदभाव और वैमनस्य को छोड़कर प्रेम और एकता के साथ आगे बढ़ना ही उनके संदेशों को जीवन में उतारने का सच्चा माध्यम है. नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने पर भी जोर दिया गया.


राजा गुप्ता की देखरेख में हुआ आयोजन

मंदिर की सेवा एवं धार्मिक परंपरा से जुड़े स्वर्गीय काशीनाथ गुप्ता महंत जी के नाती कुमार राज गुप्ता, जिन्हें राजा गुप्ता के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में मंदिर के न्यासी एवं व्यवस्थापक हैं. उनकी देखरेख और नेतृत्व में वार्षिक पूजा महोत्सव की व्यवस्थाएं की गईं.

युवा टीम ने संभाली पूरी व्यवस्था

कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गणिनाथ युवा टीम के सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाई. युवाओं ने उत्साह के साथ मंदिर की व्यवस्थाएं संभालीं और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रहे. कुमार राज गुप्ता ने युवा टीम के सभी सदस्यों को उनके सहयोग, सेवा भावना और सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा. कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं, युवा टीम के सदस्यों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ जी की सच्ची आराधना तभी सार्थक होगी, जब उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, एकता, सेवा और सद्भाव को और मजबूत किया जाए.
















Post a Comment

0 Comments