डॉ. रावी गुप्ता अब इंडिया मेडिकल हॉल में नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी. सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे से 7 बजे तक उनकी ओपीडी चलेगी.

- नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने की जांच और दी जरूरी सलाह
- गर्भावस्था, एनीमिया, बांझपन और बच्चेदानी की बीमारी पर मिलेगी विशेषज्ञ सलाह
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जेल पाइन रोड स्थित इंडिया मेडिकल हॉल में रविवार को महिलाओं के लिए आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचीं. स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रावी गुप्ता ने महिलाओं की जांच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार चिकित्सकीय सलाह दी. शिविर में गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव, एनीमिया, बांझपन, परिवार नियोजन और बच्चेदानी से जुड़ी बीमारियों पर विशेष परामर्श दिया गया.
अब हर दिन उपलब्ध रहेंगी डॉ. रावी गुप्ता
महिलाओं के लिए राहत की बड़ी खबर यह है कि डॉ. रावी गुप्ता अब इंडिया मेडिकल हॉल में नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी. सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे से 7 बजे तक उनकी ओपीडी चलेगी. इससे बक्सर और आसपास की महिलाओं को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सलाह के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी.
गर्भावस्था में एनीमिया से बचाव पर जोर
शिविर में डॉ. रावी गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं को खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान खून की कमी की समस्या गंभीर हो सकती है. आयरन और कैल्शियम युक्त आहार के साथ चिकित्सक की सलाह के अनुसार जरूरी सप्लीमेंट लेने पर जोर दिया गया.
एक ही छत के नीचे कई स्वास्थ्य सेवाएं
इंडिया मेडिकल हॉल के प्रबंधक डॉ. कैफ अंसारी ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. दवाओं और पैथोलॉजी जांच की सुविधा के साथ विशेषज्ञ परामर्श को भी एक ही जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. नि:शुल्क शिविर में पहुंचीं महिलाओं ने इस पहल को उपयोगी बताया.
एक ही छत के नीचे कई विशेषज्ञ, जांच से इलाज तक की सुविधा
इंडिया मेडिकल हॉल में मरीजों को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. जनरल फिजिशियन डॉ. एस.टी. आलम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों को देखते हैं, जबकि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार दुबे प्रत्येक शुक्रवार को परामर्श देते हैं. डॉ. कैफ अंसारी शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहते हैं. इसके अलावा टीबी, थायराइड और शुगर जैसी बीमारियों के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है.
चंडीगढ़ के न्यूरोसर्जन से वीडियो परामर्श, जांच और होम डिलीवरी भी
इंडिया मेडिकल हॉल में चंडीगढ़ के न्यूरोसर्जन एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार बिंदल से रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके अलावा एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं के साथ पैथोलॉजी जांच के लिए मॉडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर, डॉ. लाल पैथलैब्स, रॉयल, एसआरएल और थायरोकेयर के कलेक्शन सेंटर की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई. 10 किलोमीटर के दायरे में मुफ्त होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है.
वीडियो :





.png)












0 Comments