इस दौरान दीपोत्सव, केक कटिंग और चाय वितरण के साथ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेता अमित पांडेय के नेतृत्व में हुआ आयोजन
- कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने चाय और भोजन भी बांटा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमित पांडेय के नेतृत्व में बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान दीपोत्सव, केक कटिंग और चाय वितरण के साथ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
स्टेशन परिसर में सजे दीप, काटा गया केक
आयोजन के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया. इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच चाय का वितरण भी किया.
जरूरतमंदों के बीच बांटा गया भोजन
कार्यक्रम के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया. आयोजकों ने बताया कि जन्मदिन समारोह को सेवा गतिविधियों से जोड़ते हुए जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का प्रयास किया गया.
भाजपा के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, भाजपा जिला प्रभारी बक्सर अरुण कुशवाहा, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय और बक्सर नगर पश्चिम मंडल संयोजक पवन चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. इनमें धनंजय राय, सुशील राय, पारसनाथ मिश्रा, निक्कू तिवारी, अभिनंदन सिंह, अंजय चौबे, रूपेश दुबे, अमन राय, आदित्य ठाकुर, अक्षय ओझा, विमल सिंह, पंकज पांडेय, मनीष चौबे, विकास कुशवाहा, प्रहलाद मिश्रा, अनिल राणा और निशिकांत पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.






.png)










0 Comments