वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को भगवान वामन की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई. साप्ताहिक आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान वामन से बक्सर समेत पूरे समाज की सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव और जनकल्याण की कामना की.
- वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर गुरुवार हो रहा साप्ताहिक आयोजन
- भगवान वामन की आरती में बड़ी संख्या में शामिल हो रहे श्रद्धालु, शांति-सद्भाव और जनकल्याण की मांग रहे मनौती
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को भगवान वामन की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई. साप्ताहिक आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान वामन से बक्सर समेत पूरे समाज की सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव और जनकल्याण की कामना की.
मंत्रोच्चार और जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
पूजा-अर्चना के बाद भगवान वामन की आरती की गई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ आरती में हिस्सा लिया. भगवान वामन के जयघोष और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया. श्रद्धालुओं ने भगवान वामन का आशीर्वाद लेकर समाज में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.
परंपरा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल
फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने कहा कि प्रत्येक गुरुवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक आरती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम है. उन्होंने कहा कि सेवा, संस्कार और सद्भाव के जरिए समाज को जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा. फाउंडेशन की ओर से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन आगे भी किया जाएगा.
धार्मिक आयोजनों में भागीदारी की अपील
कल्लू राय ने श्रद्धालुओं और बक्सरवासियों से आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक गुरुवार भगवान वामन की पूजा और आरती की यह परंपरा आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी.






.png)










0 Comments