शाम के समय प्लांट संचालक शराब के नशे में वहां पहुंचा और उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. महिला के शोर मचाने पर उसके पति वहां पहुंचे और विरोध किया. आरोप है कि इसके बाद संचालक ने पास में रखी लोहे की रॉड से पति के सिर पर हमला कर दिया.
- महिला ने पानी प्लांट संचालक पर शराब के नशे में गलत हरकत करने की कोशिश का लगाया आरोप
- थाने में आवेदन लेने में आनाकानी और रिसीविंग नहीं देने का दावा, महिला थानाध्यक्ष बोलीं- आवेदन मिलने पर जांच कर होगी कार्रवाई
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला ने पानी प्लांट संचालक पर शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है. महिला के अनुसार, विरोध करने पर जब उसके पति उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना 18 सितंबर की शाम की बताई गई है.
महिला ने महिला थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने पति के साथ पानी प्लांट में काम करती थी. शाम के समय प्लांट संचालक विकास श्रीवास्तव शराब के नशे में वहां पहुंचा और उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. महिला के शोर मचाने पर उसके पति वहां पहुंचे और विरोध किया. आरोप है कि इसके बाद संचालक ने पास में रखी लोहे की रॉड से पति के सिर पर हमला कर दिया.
ताला लगाकर भागने और धमकी देने का भी आरोप
आवेदन के अनुसार, हमले में पति के सिर से खून निकलने लगा. इसके बाद आरोपी प्लांट में ताला लगाकर वहां से चला गया, जिससे महिला, उसका पति और बच्चा अंदर फंस गए. महिला ने आरोप लगाया है कि जाते समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी.
चार महीने का भुगतान बकाया होने का दावा
महिला ने अपने आवेदन में मजदूरी का भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगाया है. उसका दावा है कि चार महीने की उसकी 32 हजार रुपये और पति की 72 हजार रुपये की मजदूरी बकाया है. महिला ने पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
आवेदन की रिसीविंग नहीं देने का दावा
महिला का कहना है कि शिकायत लेकर महिला थाने पहुंचने पर आवेदन लेने में आनाकानी की गई. आवेदन लिया भी गया तो उसकी रिसीविंग नहीं दी गई. वहीं, महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.






.png)











0 Comments