वीडियो : बक्सर में कल्याण छात्रावासों की बदहाली पर बहुजन समाज पार्टी का कड़ा रुख ..

वंचित और पिछड़े समाज के विद्यार्थियों के लिए संचालित ये छात्रावास केवल आवासीय भवन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और शैक्षणिक सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण केंद्र हैं.


 




                           


  • केसठ के रामपुर और कोइरपुरवा महिला छात्रावास में धांधली को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया मांग पत्र
  • स्वतंत्र जांच समिति का गठन न होने पर बहुजन समाज पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के आवासीय कल्याण छात्रावासों में भोजन, सुरक्षा और शैक्षणिक माहौल की भारी बदहाली के विरोध में सोमवार, 28 सितम्बर 2026 को बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के माध्यम से पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन का ध्यान विद्यार्थियों के अधिकारों के हनन की ओर आकृष्ट करते हुए व्यवस्था में तुरंत सुधार करने का आग्रह किया.

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से कैसठ प्रखंड स्थित रामपुर कल्याण छात्रावास तथा कोइरपुरवा स्थित महिला कल्याण छात्रावास में घटी हालिया घटनाओं पर गहरी चिंता प्रकट की. पार्टी का कहना है कि इन घटनाओं ने छात्रावास प्रबंधन और प्रशासनिक निगरानी तंत्र की कमियों को उजागर किया है. वंचित और पिछड़े समाज के विद्यार्थियों के लिए संचालित ये छात्रावास केवल आवासीय भवन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और शैक्षणिक सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण केंद्र हैं.

प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत मांगों में जिले के सभी कल्याण छात्रावासों में विशेष जांच अभियान चलाने तथा रामपुर और कोइरपुरवा की घटनाओं की निष्पक्ष जांच हेतु स्वतंत्र समिति बनाने पर बल दिया गया है. इसके साथ ही संचालन समितियों में सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित करने की मांग की गई है.

ज्ञापन सौंपने वालों में जोन प्रभारी सुभाष अम्बेडकर, जिलाध्यक्ष महावीर यादव, जिला महासचिव हरि प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू यादव, विधानसभा प्रभारी मनोहर बौद्ध, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार, हीरा लाल राम, जनार्दन राम और श्रीनिवास राम शामिल रहे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस ज्ञापन की प्रतियां जिला कल्याण पदाधिकारी, आयुक्त पटना प्रमंडल और प्रधान सचिव को भी सूचनार्थ तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई हैं.

वीडियो : 


















Post a Comment

0 Comments