भगत सिंह पार्क में गूंजी शहादत की याद, भाजपा नेताओं और युवाओं ने लिया राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प ..

कहा कि भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है. कम उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भगत सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं.




                           


  • भगत सिंह के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
  • मोमबत्तियां जलाकर याद किया सर्वोच्च बलिदान, युवाओं से अन्याय के खिलाफ खड़े होने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर 28 सितंबर को भगत सिंह पार्क में भाजपा बक्सर नगर पूर्वी के उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और युवाओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और मोमबत्तियां जलाकर देश की आजादी के लिए उनके बलिदान को याद किया.

भगत सिंह के विचारों को बताया युवाओं की ताकत

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और क्रांतिकारी विचारों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है. कम उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भगत सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं.

राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी का दिलाया संकल्प

वक्ताओं ने युवाओं से भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में शिक्षक नेता गोपाल पांडेय, भाजपा नेता सौरभ तिवारी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता राहुल दुबे, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन श्रीवास्तव, नमो ऐप के जिला संयोजक भास्कर सिंह, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री रूपेश चौरसिया, भाजपा मंडल संयोजक पवन चौरसिया, आशु राय, दीपक केशरी, महावीर गुप्ता, आयुष वर्मा, बरमेश्वर चौधरी, राजा गुप्ता, राजकुमार जी सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे.


















Post a Comment

0 Comments