बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई करते हुए हेड पोस्ट ऑफिस में पहुंचकर डाक अधीक्षक सरिता कुमारी को हिरासत में लिया. उनके साथ रघुनाथपुर के एक कर्मचारी और बक्सर के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है.

• वित्तीय लेनदेन से जुड़ी शिकायत पर कार्रवाई की चर्चा, रघुनाथपुर और बक्सर के एक-एक कर्मचारी भी हिरासत में
• हेड पोस्ट ऑफिस से हिरासत में लेने के बाद दूसरी जगह ले जाकर पूछताछ, CBI बोली- जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : डाक विभाग में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब CBI की टीम ने बक्सर की डाक अधीक्षक सरिता कुमारी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि वित्तीय लेनदेन से जुड़ी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. CBI की टीम ने गोपनीय तरीके से बक्सर के हेड पोस्ट ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया और तीनों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के लिए दूसरी जगह ले जाया गया.
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली नंबर की गाड़ी से CBI अधिकारी बक्सर पहुंचे थे. टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई करते हुए हेड पोस्ट ऑफिस में पहुंचकर डाक अधीक्षक सरिता कुमारी को हिरासत में लिया. उनके साथ रघुनाथपुर के एक कर्मचारी और बक्सर के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है.
हेड पोस्ट ऑफिस से दूसरी जगह ले जाकर पूछताछ
तीनों को हेड पोस्ट ऑफिस से हिरासत में लिए जाने के बाद CBI अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए दूसरी जगह लेकर गए हैं. वहां गोपनीय तरीके से मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई की सूचना फैलते ही डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई.
डाककर्मी की शिकायत पर कार्रवाई की चर्चा
सूत्रों की मानें तो एक डाककर्मी की शिकायत के बाद वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई थी. इसी शिकायत के आधार पर CBI की कार्रवाई की बात सामने आ रही है. हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों और पूरे मामले के विस्तृत तथ्यों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
CBI अधिकारियों ने कहा- जल्द दी जाएगी पूरी जानकारी
मौके पर मौजूद CBI अधिकारियों ने पूरे मामले को लेकर विस्तृत जानकारी देने से फिलहाल परहेज किया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच और पूछताछ की प्रक्रिया जारी है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
फिलहाल बक्सर डाक विभाग की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. सभी की निगाहें अब CBI की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सकेगा कि कार्रवाई किस मामले में की गई और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे.





.png)










0 Comments