कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. इसके बाद पुलिस सुरक्षा घेरे में दोनों को न्यायालय परिसर से बाहर निकालकर वाहन तक ले गई. बाद में उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया.
- वीरेंद्र पाल और विकास पाल को पेशी के बाद पुलिस अभिरक्षा में बाहर निकालते समय हुई घटना
- पुलिस ने भीड़ से बचाकर दोनों आरोपितों को निकाला, वायरल वीडियो में मारपीट का दावा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपित वीरेंद्र पाल और विकास पाल को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद मंगलवार को कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. पेशी पूरी होने के बाद जब पुलिस दोनों आरोपितों को अपनी अभिरक्षा में न्यायालय परिसर से बाहर लेकर जा रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान आरोपितों के साथ मारपीट किए जाने तथा उन पर स्याही फेंकने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है.
पुलिस ने भीड़ से बचाकर निकाला
अचानक हुई घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों आरोपितों को चारों ओर से घेर लिया और भीड़ को हटाने का प्रयास किया. कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. इसके बाद पुलिस सुरक्षा घेरे में दोनों को न्यायालय परिसर से बाहर निकालकर वाहन तक ले गई. बाद में उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया.
वायरल वीडियो में मारपीट का दावा
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति आरोपित की पिटाई कर रहा है. हालांकि, बक्सर टॉप न्यूज वायरल वीडियो और उसमें किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता.
वीडियो सामने आने के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि पुलिस अभिरक्षा में मौजूद आरोपितों तक भीड़ कैसे पहुंच गई.
पुलिस की ओर से मामले में हुई घटना और वायरल वीडियो के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है.
वीडियो :






.png)











0 Comments