इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मानकों के उल्लंघन की भी पुष्टि हुई. कार्रवाई के बाद रेस्टोरेंट को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए अगले आदेश तक सील कर दिया गया.

- एसडीएम और एसडीपीओ की संयुक्त कार्रवाई, मौके से तीन-चार जोड़े युवक-युवतियां मिले
- परिजनों को बुलाकर बांड भरवाने के बाद किया गया सुपुर्द, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर BR44 रेस्टोरेंट में प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में संदिग्ध वस्तुएं और अनैतिक गतिविधियां पाए जाने की बात सामने आई. इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मानकों के उल्लंघन की भी पुष्टि हुई. कार्रवाई के बाद रेस्टोरेंट को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए अगले आदेश तक सील कर दिया गया.
मौके से मिले तीन-चार जोड़े
एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट से तीन-चार जोड़े युवक-युवतियां पकड़े गए थे. सभी को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उनके परिजनों को बुलाकर बांड भरवाया गया और इसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
अनैतिक गतिविधियों पर प्रशासन सख्त
एसडीएम ने बताया कि हाल के दिनों में जिले में अनैतिक गतिविधियों से जुड़े मामले सामने आने के बाद राज्य मुख्यालय और जिलाधिकारी के निर्देश पर होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.
FSSAI मानकों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई
प्रशासन की जांच में रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्धारित मानकों के उल्लंघन की बात भी सामने आई. इसके बाद प्रतिष्ठान को जांच और आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक सील कर दिया गया. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज होगी.
होटल-रेस्टोरेंट पर जारी रहेगी निगरानी
प्रशासन ने साफ किया है कि होटल और रेस्टोरेंट में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी आगे भी जारी रहेगी. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बक्सर की पहचान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि बक्सर धर्म और आध्यात्म की नगरी है. इसकी पहचान को बदनाम करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन की ओर से इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है.





.png)










0 Comments