बड़ी खबर : रास्ता पूछते ही हथियार निकाला, सीएसपी संचालक का बैग लूटकर भागे बदमाश ..

इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और हरिकिशुनपुर गांव जाने का रास्ता पूछने लगे. बातचीत के दौरान ही एक बदमाश ने हथियार निकाल लिया और उन्हें डराकर बैग छीन लिया.





                           


  • रात में दुकान बंद कर साइकिल से लौट रहे थे रघुवीर खरवार
  • करीब 40 हजार रुपये, अंगुली छाप मशीन और जरूरी कागजात थे बैग में

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने सीएसपी संचालक को रोककर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. हरिकिशुनपुर गांव जाने वाली सड़क पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रघुवीर खरवार को घेर लिया और हथियार सटाकर उनकी पीठ पर लटका बैग छीन लिया. वारदात के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए.

रघुवीर खरवार चुरामनपुर पुरानी चट्टी स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं. सोमवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और हरिकिशुनपुर गांव जाने का रास्ता पूछने लगे. बातचीत के दौरान ही एक बदमाश ने हथियार निकाल लिया और उन्हें डराकर बैग छीन लिया.

बैग में नकदी के साथ जरूरी सामान

पीड़ित के भाई विजय खरवार के अनुसार, बैग में करीब 40 हजार रुपये नकद, अंगुली छाप लेने वाली मशीन, दुकान की चाबी, पहचान पत्र और कई जरूरी दस्तावेज रखे थे. बदमाश बैग लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग निकले.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम और औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू करने के साथ आसपास लगे निगरानी कैमरों की तस्वीरें खंगालनी शुरू कर दी हैं. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है.


















Post a Comment

0 Comments