इस दौरान अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए इसे पंचायत से बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

- सरेंजा में हुई कार्यशाला में विधायक आनंद मिश्र समेत जिला और मंडल पदाधिकारियों ने साझा की अभियान की रूपरेखा
- पंचायत से बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने का संकल्प, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दिया मार्गदर्शन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सेवा संकल्प अभियान 2026 को सफल बनाने के लिए भाजपा चौसा ग्रामीण मंडल की कार्यशाला आदर्श उत्सव वाटिका, सरेंजा में आयोजित हुई. मंडल संयोजक राजा राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बक्सर विधायक आनंद मिश्र समेत जिला, मंडल और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों तथा बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया. इस दौरान अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए इसे पंचायत से बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.
कार्यशाला में बक्सर विधायक आनंद मिश्र मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण और जिला मुख्यालय प्रभारी मदन दुबे ने कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य, कार्यक्रम और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी. मंडल प्रभारी सुनील सिंह ने विषय की भूमिका रखते हुए कार्यकर्ताओं में अभियान के प्रति उत्साह पैदा किया.
पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर
कार्यशाला में पार्टी के सेवा कार्यक्रमों को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई.
जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मिठाई सिंह समेत कई पदाधिकारी कार्यशाला में मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन चौसा मंडल के पूर्व अध्यक्ष शैलेश राय ने किया.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
कार्यशाला में मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर राय, मंडल मंत्री अशोक कुशवाहा, मंडल मंत्री मुन्ना देवी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललन राम, युवा मोर्चा के महामंत्री, रामपुर पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश राय, देहरी पंचायत अध्यक्ष चंदन राय, पलिया पंचायत अध्यक्ष अरुण राय, पूर्व जलिलपुर पंचायत अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव सहित कई बूथ अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रामाकांत गुप्ता, काशीनाथ राय, अजय राय, अनोखेलाल राय समेत अन्य सक्रिय एवं दायित्वधारी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सेवा संकल्प अभियान 2026 को सफल बनाने का संकल्प लिया. वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अभियान के दौरान हर स्तर पर मार्गदर्शन और सहयोग का भरोसा दिलाया.





.png)










0 Comments