रामेश्वर नाथ मंदिर से भगवान वामन की भव्य रथयात्रा निकलेगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वामन मंदिर पहुंचेगी. इसी मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बक्सर पहुंचेंगे और भगवान वामन की पूजा-अर्चना में शामिल होंगे.
![]() |
| सांसद को आमंत्रित करते मंच के सदस्य |

- 23 सितंबर को नगर भ्रमण करते हुए वामन मंदिर पहुंचेगा भगवान वामन का रथ, तैयारियों में जुटा चेतना मंच
- बक्सर पहुंचकर भगवान वामन की पूजा-अर्चना में शामिल होंगे सम्राट चौधरी, सांसद-विधायक समेत जनप्रतिनिधियों को न्योता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर. भगवान वामन की अवतार स्थली बक्सर में वामन द्वादशी के मौके पर 23 सितंबर को भव्य धार्मिक आयोजन होगा. भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में रामरेखा स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर से भगवान वामन की भव्य रथयात्रा निकलेगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वामन मंदिर पहुंचेगी. इसी मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बक्सर पहुंचेंगे और भगवान वामन की पूजा-अर्चना में शामिल होंगे.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आयोजन से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह है. भगवान वामन की अवतार स्थली में होने वाले इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए मंच के सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है.
भगवान वामन चेतना मंच के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी एवं शाहाबाद प्रक्षेत्र के अध्यक्ष रिंकु पांडेय के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. मंच के सदस्यों ने सांसद सुधाकर सिंह, बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र और पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा है.
वहीं नगर के विभिन्न मोहल्लों समेत आसपास के गांवों में भी मंच के सदस्य घर-घर पहुंचकर लोगों को आमंत्रण पत्र दे रहे हैं. जनसंपर्क अभियान के दौरान सनातनियों, महिलाओं, युवाओं, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और सभी वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भगवान वामन की भव्य रथयात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है.
मंच के सदस्यों के अनुसार, इस बार वामन द्वादशी पर होने वाली रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है. रथयात्रा को लेकर नगर समेत जिलेवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम की सफलता के लिए मंच के सदस्य लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.
इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक ओझा, दयानंद उपाध्याय, प्रमोद चौबे, सरोज तिवारी, प्रकाश पांडेय, अवधेश चौबे, अखिलेश पांडेय, कमलाकर ओझा, राघव पांडेय, आशुतोष मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी समेत अन्य सदस्य शामिल रहे.





.png)










0 Comments