एक सितंबर को जारी स्वीकृति पत्र में इस समपार फाटक को असाधारण परिस्थिति में अस्थायी रूप से खोलने की अनुमति दी थी. मंजूरी के अनुसार क्रॉसिंग को आरओबी की मरम्मत पूरी होने तक अथवा अधिकतम छह महीने तक, जो भी पहले हो, खोला जा सकता है.

- रेलवे सूत्रों के मुताबिक 11 सितंबर से शुरू होगा आवागमन, लंबे समय से बंद रास्ते से मिलेगी बड़ी राहत
- रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद खुलने जा रहा समपार फाटक संख्या 70, लोगों का इंतजार खत्म
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 11 सितंबर की सुबह 9 बजे से इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को फिर से आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा. रेलवे बोर्ड से अस्थायी रूप से क्रॉसिंग खोलने की मंजूरी मिलने के बाद अब इसके संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है.
बक्सर स्टेशन यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 70 'विशेष' के बंद रहने से बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब क्रॉसिंग खुलने से इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
रेलवे बोर्ड ने एक सितंबर को जारी स्वीकृति पत्र में इस समपार फाटक को असाधारण परिस्थिति में अस्थायी रूप से खोलने की अनुमति दी थी. मंजूरी के अनुसार क्रॉसिंग को आरओबी की मरम्मत पूरी होने तक अथवा अधिकतम छह महीने तक, जो भी पहले हो, खोला जा सकता है.
रेलवे बोर्ड के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि क्रॉसिंग खोलने के दौरान सभी निर्धारित सुरक्षा नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा. आरओबी की सड़क सतह की मरम्मत पूरी होने के बाद समपार फाटक को फिर से बंद कर दिया जाएगा.
हालांकि, शुक्रवार सुबह 9 बजे क्रॉसिंग खोलने की जानकारी रेलवे सूत्रों से मिली है. औपचारिक रूप से संबंधित रेलवे प्रशासन की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है.





.png)











0 Comments