मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार और उत्साहवर्धन से अविनाश पांडेय के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं में भी जोश नजर आया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे को संगठन के लिहाज से उत्साह बढ़ाने वाला अवसर बताया.
- मुख्यमंत्री के आत्मीय अंदाज से कार्यकर्ताओं में बढ़ा जोश, संगठन की मजबूती पर हुआ संवाद
- जनसेवा से लेकर बक्सर के विकास तक चर्चा, युवा मोर्चा ने जताया आभार
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया. कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका स्वागत किया. परिचय के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री को पता चला कि अविनाश पांडेय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं, उन्होंने आत्मीय अंदाज में उनकी पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया.
कुछ सेकेंड की मुलाकात, कार्यकर्ताओं में चर्चा
मुख्यमंत्री और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की यह छोटी सी मुलाकात कार्यकर्ताओं के बीच खास चर्चा का विषय बन गई. मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार और उत्साहवर्धन से अविनाश पांडेय के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं में भी जोश नजर आया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे को संगठन के लिहाज से उत्साह बढ़ाने वाला अवसर बताया.
सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसेवा का संदेश
भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई. सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.
बक्सर के विकास को लेकर भी दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री के संवाद के दौरान बक्सर के सर्वांगीण विकास को लेकर भी कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली. युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री का बक्सर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस आत्मीयता के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया, उससे संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है.
अविनाश पांडेय ने कहा कि बिहार के विकास और बक्सर के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मिले स्नेह, मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन के लिए भाजपा युवा मोर्चा, बक्सर की ओर से आभार जताया.






.png)










0 Comments