वामन ग्लोबल फाउंडेशन की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान वामन की जीवंत झांकी ने मोहा मन ..

उन्होंने पूरे नगर में पदयात्रा की और श्रद्धालुओं के साथ रथयात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलते रहे. उनके साथ बड़ी संख्या में लोग भी यात्रा में आगे बढ़ते रहे. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान भगवान वामन के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.





                           



  • संरक्षक विधायक आनंद मिश्र ने पूरे नगर में की पदयात्रा, यात्रा में आगे बढ़कर निभाई प्रमुख भूमिका
  • देवी-देवताओं के रूप में सजे कलाकार रहे आकर्षण का केंद्र, 10 हजार लोगों के बीच हुआ महाप्रसाद वितरण

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : वामन द्वादशी के अवसर पर बुधवार को वामन ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान वामन की भव्य रथयात्रा निकाली गई. किला मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में भगवान वामन की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. विभिन्न देवी-देवताओं के रूप में सजे कलाकारों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. रथयात्रा में वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय, संरक्षक एवं सदर विधायक आनंद मिश्र समेत आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

रथयात्रा के दौरान संरक्षक एवं सदर विधायक आनंद मिश्र भी आगे बढ़कर यात्रा में प्रमुख भूमिका निभाते नजर आए. उन्होंने पूरे नगर में पदयात्रा की और श्रद्धालुओं के साथ रथयात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलते रहे. उनके साथ बड़ी संख्या में लोग भी यात्रा में आगे बढ़ते रहे. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान भगवान वामन के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

जीवंत झांकी और देवी-देवताओं के रूप में सजे कलाकारों ने खींचा ध्यान

रथयात्रा में भगवान वामन की जीवंत झांकी को विशेष रूप से सजाया गया था. इसके साथ विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण किए कलाकार चल रहे थे. सड़क किनारे खड़े लोगों और श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा. कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया.

किला मैदान स्थित रामलीला मंच से शुरू हुई रथयात्रा पुलिस चौकी, रामरेखा घाट, पीपी रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार मोड़, सब्जी मंडी मेन रोड, आदर्श नगर थाना, कॉलेज गेट मोड़ और जेल मोड़ होते हुए भगवान वामन मंदिर पहुंची. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और भगवान वामन के जयकारे सुनाई देते रहे.

10 हजार लोगों के लिए की गई थी महाप्रसाद की व्यवस्था

रथयात्रा के समापन के बाद भगवान वामन मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई. आयोजन समिति के अनुसार करीब 10 हजार लोगों के लिए महाप्रसाद तैयार कराया गया था. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया.

वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय के साथ प्रेम जी मिश्रा, सिकन्दर सिंह, बबुआ राय, दीपक सिंह पार्षद, राहुल राय, प्रेम प्रकाश तिवारी, सागर सिंह, राकेश रंजन सिंह, मुकेश कुमार, तुफानी यादव, रिषि सिंह, मनोरंजन पाण्डेय, विजय मिश्रा, श्री प्रकाश राय, सचिन पाण्डेय, बबलू राय, छोटू तिवारी, शिवम ठाकुर, बासुकी पाण्डेय, चंदन कुमार, मुकेश सिंह, गुलशन कुमार, राकेश पाठक, दीपाली यादव, निकू ओझा, सुमित राय, नवीन राय, निशांत राय, राजेश यादव और विनय पाण्डेय समेत अन्य सदस्य आयोजन में सक्रिय रहे.

पूरे आयोजन के दौरान बक्सर शहर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला. रथयात्रा में शामिल झांकियों, श्रद्धालुओं की भागीदारी और महाप्रसाद वितरण ने वामन द्वादशी के आयोजन को खास बना दिया.
















Post a Comment

0 Comments